1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. china in galwan valley
Written By DW
Last Modified: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (07:54 IST)

नए साल की शुरुआत गलवान घाटी पर नए विवाद से

Social media
सोशल मीडिया पर चीन की सरकार द्वारा समर्थित खातों से गलवान घाटी में चीन के झंडे के फहराए जाने का वीडियो दिखाया गया है। वीडियो से एक बार फिर दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
 
वीडियो एक जनवरी को ग्लोबल टाइम्स और चीनी सरकार द्वारा समर्थित दूसरे ट्विटर हैंडलों से साझा किया गया था। ग्लोबल टाइम्स के ट्वीट के मुताबिक एक जनवरी, 2022 को चीनी सेना पीएलए के सैनिकों ने "भारत के साथ लगी सीमा के पास गलवान घाटी में" चीन के लोगों के नाम नए साल में अभिवादन का संदेश दिया।
 
वीडियो में पीएलए के सिपाहियों के पीछे एक चट्टान पर चीनी भाषा में एक संदेश भी लिखा है। ग्लोबल टाइम्स के ट्वीट के मुताबिक वहां "जमीन का एक इंच भी कभी नहीं देना" लिखा था।
 
शेन शिवे नाम के एक और चीनी सरकार द्वारा समर्थित हैंडल से एक और वीडियो साझा किया गया है जिसमें पीएलए के सैनिकों को उसी इलाके में चीन का झंडा फहराते हुए और चीन का राष्ट्रगान गाते हुए दिखाया गया है। इस ट्वीट में यह भी दावा किया गया है कि चीन का यह झंडा विशेष है क्योंकि यह कभी बीजिंग के तियानमेन चौराहे पर भी फहराया गया था।
 

लेखक के बारे में
DW
डॉयचे वेले (Deutsche Welle), जिसे आमतौर पर DW के नाम से जाना जाता है, जर्मनी का अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है। यह जर्मनी की संघीय सरकार के वित्तपोषण से स्वतंत्र रूप से काम करता है और हिन्दी सहित 32 भाषाओं में निष्पक्ष समाचार, विश्लेषण और मीडिया विकास का कार्य करता है। वेबदुनिया.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
वैक्सीन लगवाने के बावजूद कैसे कोविड संक्रमित हो रहे हैं लोग?