• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: चेन्नई , रविवार, 3 फ़रवरी 2013 (23:54 IST)

सचिन तेंडुलकर होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

मुंबई इंडियंस
PTI
मुंबई इंडियंस ने कहा कि फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग के छठे चरण के लिए टीम के कप्तान पर फैसला अगले कुछ हफ्तों में करेगी। सचिन तेंडुलकर के बारे में मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि यह इस बल्लेबाज का फैसला होगा। उन्होंने कहा हम सचिन से बात करेंगे। यह सचिन का फैसला होगा और हम आपको जानकारी दे देंगे।

मुंबई इंडियंस ने बयान में कहा अगले कुछ हफ्तों में मुंबई इंडियंस प्रबंधन, जिसमें मुख्य सलाहकार अनिल कुंबले और मुख्य कोच जॉन राइट शामिल होंगे, आगामी सत्र के लिए टीम की रणनीति और कप्तानी पर फैसला करेगा।

कल मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर 3 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल-6 के लिए टीम के कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस ने आज यहां हुई नीलामी में पांच नए विदेशी खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का स्वागत किया। (भाषा)