रणदीव पर लगे पाँच मैचों का प्रतिबंध
भारत के पूर्व कप्तान बिशनसिंह बेदी ने कहा कि खेल भावना के विपरीत आचरण करने वाले श्रीलंकाई स्पिनर सूरज रणदीव पर पाँच मैच का प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।बेदी ने कहा कि रणदीव ने जान बूझकर वीरेंद्र सहवाग को नोबॉल फेंककर शतक से महरूम किया।उन्होंने कहा कि रणदीव ने खेल भावना के विपरीत आचरण किया। यह जान बूझकर किया गया था। उन पर पाँच मैचों का प्रतिबंध लगना चाहिए। बेदी ने यह भी कहा कि मौजूदा क्रिकेटरों में पुराने जमाने के क्रिकेटरों की तरह खेल भावना नहीं है। हमारे जमाने में यह काफी अहम थी। (भाषा)