• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: जोहानसबर्ग (वार्ता) , रविवार, 3 जून 2007 (03:04 IST)

पोलक 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

शान पोलक दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शान पोलक को यहां आयोजित चौथे म्यूचुअल एंड फेडरल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट अवार्ड में देश के 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया है।

पोलक ने कड़ी प्रस्पिर्धा में जैक्स कैलिस, मखाया एंतिनी और एश्वेल प्रिंस को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार हासिल किया। 34 वर्षीय पोलक को दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय और टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

इस बीच भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण एश्वेल प्रिंस को 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया गया है जबकि उप-कप्तान जैक्स कैलिस को 'वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार मिला।

मार्क बाउचर को 'प्लेयर्स ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया गया और पाल हैरिस को 'न्यूकमर ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया।

हालाँकि पिछले वर्ष के विजेता तेज गेंदबाज मखाया एंतिनी को 'फैंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से ही संतोष करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी गेराल्ड माजोला ने कहा कि ये वार्षिक क्रिकेट पुरस्कार यह दर्शाते हैं कि विविधता ही हमारी ताकत है और हमें अपनी इस ताकत को एक नैसर्गिक लाभ की तरह प्रयोग करना चाहिए।