• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: जोहानिसबर्ग , गुरुवार, 9 सितम्बर 2010 (08:29 IST)

क्रोन्ये की कमी महसूस करते हैं जोंटी

दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और अब मुंबई इंडियंस के क्षेत्ररक्षण कोच जोंटी रोड्स ने कहा कि उन्हें दिवंगत क्रिकेटर हैंसी क्रोन्ये और बॉब वूल्मर की कमी महसूस होती है क्योंकि ये उनके अच्छे मित्र थे।

रोड्स ने कहा कि ये दोनों दिवंगत खिलाड़ी अगर आज मौजूद होते तो दक्षिण अफ्रीका में खेल के बढ़ते स्तर को देखकर बहुत खुश होते।

चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में शामिल मुंबई इंडियंस टीम के अभ्यास शिविर के इतर उन्होंने कहा कि हैंसी और बॉब ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बहुत सकारात्मक योगदान दिया। मैं उनकी कमी महसूस करता हूँ। (भाषा)