Hanuman Chalisa
✕

चौथे दिन के खेल से पहले दिनेश कार्तिक ने बताया मौसम का हाल, क्या फिर से किरकिरा होने वाला है मजा

Updated: सोमवार, 21 जून 2021 (13:52 IST)
साउथम्पटन में आज डब्ल्यूटीसी फाइनल का चौथा दिन खेला जाना है, लेकिन मुकाबले के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज भी साउथम्प्टन में पूरे दिन बारिश के आसार बने हुए है और अगर वाकई में ऐसा होता है तो खिलाड़ी और फैंस दोनों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

फाइनल के पहले दिन का खेल भी पूरी तरह से धुल गया था और अब चौथे दिन भी शायद इसी तरह गुजरने वाला है।

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि, फैंस के बीच आज कल दिनेश कार्तिक लगातार चर्चा का एक अहम केंद्र बने हुए हैं। मैच के चारों दिन उन्होंने ऐसे ही मौसम की अपडेट देकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

वैसे आज साउथम्प्टन में पूरे दिन  बारिश की भविष्यवाणी की गई है और शायद पूरा दिन भी रद्द किया जा सकता है। बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर मौसम की अपडेट दिया। बोर्ड द्वारा पोस्ट किए गए फोटो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि आज का दिन भी बारिश के नाम ही होने वाला है।

टीम इंडिया के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण

मैच की बात करें तो टीम इंडिया पहली पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने एकदम बेहाल नजर आई। पूरी टीम सिर्फ 217 रनों पर ढेर हो गई और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान 101 रन रहा। टीम अभी 116 रन पीछे हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख