विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का स्थल बदला, इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का फाइनल अब लॉर्ड्स की जगह द ओवल पर 9 से 13 जून के बीच खेला जाएगा। इससे पहले पिछले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच लॉर्ड्स पर खेला गया था। अब तक खेले गए डब्ल्यूटीसी के तीनों फाइनल भी ब्रिटेन में ही आयोजित हुए हैं। 2023 में जब भारत उपविजेता बना था तो द ओवल के मैदान पर ही खिताबी मुकाबला खेला गया था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप की गदा (मेस) अपने नाम की थी।साल 2021 में साउथहैम्पटन में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप की गदा (मेस) अपने नाम की थी।
मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र के समाप्त होने में अब एक साल से भी कम समय बचा है और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। अब भी सभी नौ टीमें फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं।ऑस्ट्रेलिया ने अपने आठ में से सात टेस्ट जीतकर 87.50 प्रतिशत अंक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूत पकड़ बना रखी है। उसके बाद मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के करीब बना हुआ है जबकि बांग्लादेश ने मई में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर 58.33 प्रतिशत अंक के साथ फाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
जुलाई और अगस्त के दौरान डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ और भी तेज होने वाली है क्योंकि कई महत्वपूर्ण टेस्ट श्रृंखलाएं अंक तालिका की तस्वीर बदल सकती हैं।वेस्टइंडीज 25 जुलाई से अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगा। दोनों टीमों के लिए यह अंक हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
वहीं ऑस्ट्रेलिया 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की घरेलू श्रृंखला में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेगा।इसके बाद ध्यान एशिया पर रहेगा जहां 15 अगस्त से श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इसी दौरान पाकिस्तान अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा।
न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के करीब बना हुआ है जबकि बांग्लादेश ने मई में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर 58.33 प्रतिशत अंक के साथ फाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल चुकी भारतीय टीम नौ टेस्ट में चार जीत के बाद 48.15 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके ठीक पीछे श्रीलंका 41.67 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है।इंग्लैंड (24.36 प्रतिशत), वेस्टइंडीज (15 प्रतिशत) और पाकिस्तान (8.33 प्रतिशत) को फाइनल में पहुंचने के लिए अंक तालिका में लंबी छलांग लगानी होगी।ICC WTC POINTS TABLE 2025-27
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2026
- India has 9 Tests left in this Cycle pic.twitter.com/8F8bIxUWvb