Hanuman Chalisa

महिला अंडर-19 मैच : नगालैंड की पूरी टीम 2 रन पर आउट!

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (18:11 IST)
गुंटूर। बीसीसीआई अंडर-19 महिला वनडे सुपरलीग मैच में नगालैंड की पूरी टीम शुक्रवार को केरल के खिलाफ सिर्फ 2 रन पर आउट हो गई और 9 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड ने 17 ओवरों में सिर्फ 2 रन बनाए। 9 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए और सलामी बल्लेबाज मेनका ने 18 गेंदों में 1 रन बनाया।
 
केरल ने 10 विकेट से मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए। नगालैंड की दीपिका ने 1 वाइड गेंद फेंकी और केरल की सलामी बल्लेबाज एस. राजू ने 1 चौका लगाकर मैच जिताया। केरल का स्कोर 1 गेंद पर बिना किसी नुकसान के 5 रन था।
 
लोढ़ा समिति की सिफारिशों के तहत बीसीसीआई को अब अपने मान्यता प्राप्त टूर्नामेंटों में पूर्वोत्तर के राज्यों को भी शामिल करना होगा। इस महीने की शुरुआत में इसी टूर्नामेंट के तहत नगालैंड और मणिपुर के बीच धनबाद में हुए मैच में 136 वाइड बाल फेंकी गई थीं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख