बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. धोनी के संन्यास लेने पर भावुक हुई पत्नी साक्षी की, कहा- आपने आंसुओं को रोका होगा...
Written By
Last Updated : रविवार, 16 अगस्त 2020 (21:50 IST)

Mahendra Singh Dhoni : धोनी के संन्यास लेने पर भावुक हुई पत्नी साक्षी, कहा- आपने आंसुओं को रोका होगा...

Mahendra Singh Dhoni| धोनी के संन्यास लेने पर भावुक हुई पत्नी साक्षी की, कहा- आपने आंसुओं को रोका होगा...
नई दिल्ली। अपनी मां के जन्मदिन 15 अगस्त को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है। धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी पत्नी साक्षी की प्रतिक्रिया मीडिया में आई है। साक्षी ने कहा मुझे यकीन है कि अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए आपने आंसुओं को रोका होगा।
 
साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्‍विटर पर धोनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। साक्षी ने लिखा, ‘आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।’
 
उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा। आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं।’ धोनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए ‘कैप्टन कूल’ का तमगा दिया गया है।
साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो के उद्धरण के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, ‘लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों को भूल जाएंगे, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।’
ये भी पढ़ें
भारत में Corona के मामले 26.41 लाख के पार, 50 हजार से ज्यादा मौतें