sundarkand

धोनी की सफेद दाढ़ी का क्या है राज?

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (16:09 IST)
लंदन:  भारत की टीम इंग्लैंड दौरे पर है और वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरे मैच में खासी सुर्खियां बटोरी। पहले तो उनकी धीमी पारी पर भारतीय क्राउड से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा । दूसरा कारण रहा उनकी सफेद दाढ़ी। 
दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी दाढ़ी के साथ मैदान पर उतरे। इससे वह काफी उम्रदराज लग रहे थे। उनकी कप्तानी में खेल चुके गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी पर यह नया लुक नहीं फबता क्योंकि 37 साल के धोनी इस कारण अपनी उम्र से भी 4-5 साल बड़े लगते हैं।
 
धोनी की सफेद दाढ़ी के पीछे राज है कड़ी धूप में नेट प्रेक्टिस और कप्तानी का बोझ।लंबे समय तक कप्तान रहने के कारण पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सिर के बाल कम हो गए थे, ठीक वैसा ही धोनी के साथ हो रहा है। फर्क यह है कि धोनी इसको शेविंग से छुपा सकते थे लेकिऩ उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख