biodatamaker

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दिन-रात का टेस्ट कल से

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (16:38 IST)
दुबई। फॉर्म में चल रही पाकिस्तानी टीम गुरुवार से यहां शुरू हो रहे एशिया के पहले दिन-रात के टेस्ट में फिरकी के जरिए वेस्टइंडीज पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान ने अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ खेली जिससे वह कुछ समय के लिए टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर भी रहा।
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान से नंबर 1 का ताज छीन लिया लेकिन मिसबाह उल हक की टीम के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला जीतकर अंतर कम करने का मौका है।
 
मिसबाह ने कहा कि वे दिन-रात के टेस्ट को लेकर काफी रोमांचित हैं तथा यह रोमांचक है, क्योंकि भविष्य में दिन-रात के ही टेस्ट होंगे। पाकिस्तान को सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान की कमी खलेगी, जो डेंगू के कारण बाहर हैं। उनकी जगह 21 बरस के बाबर आजम को मौका दिया गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख