Hanuman Chalisa
✕

विराट कोहली की कप्तानी पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए सवाल

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (13:35 IST)
बर्मिंघम। इंग्लैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत को 31 रनों से टेस्ट मैच हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड को वापस लाने सैम करन को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला। हरफनमौला खेल दिखाते हुए करन ने संकट के समय में इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण 63 रन बनाए। 
करन का विकेट जल्दी न निकाल पाने के कारण इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विराट कोहली की कप्तानी में खोट निकाला है। उन्होंने कहा कि जब इंग्लैंड का स्कोर 87-7 हो चुका था तो विराट कोहली ने अश्विन को गेंदबाजी से हटा दिया। यह उनसे भारी चूक हो गई।
इसके बाद करन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के सहयोग से इंग्लैंड का स्कोर 180 रनों तक पहुंचा दिया। अगर विराट अश्विन को गेंदबाजी आक्रमण से नहीं हटाते तो करन जल्दी पवैलियन लौट सकते थे क्योंकि अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सस्ते में निपाटने के माहिर माने जाते हैं।
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं करन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। सलामी बल्लेबाज जब भारत को 50 के पार ले गए थे तब करन ने ही 3 विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर ला दिया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख