1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, Rohit Sharma, Double Century, Century Tips

विराट ने रोहित से मांगी दोहरे शतक की टिप्स...

Virat Kohli
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने कार्यवाहक कप्तान और ओपनर रिकॉर्डधारी रोहित शर्मा से उनके दोहरे शतक जड़ने की कला सीखने के लिए टिप्स मांगे हैं।
 
 
विराट ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी। इसके बाद रोहित समेत दुनियाभर के लोगों ने भारतीय कप्तान को उनकी नई पारी के लिए बधाई दी थी, लेकिन अब विराट ने रोहित के बधाई संदेश का जवाब देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया और उनसे दोहरे शतक के नोटबुक साझा करने को कहा है।
 
रोहित ने ट्वीट कर शादी की बधाई दी थी और विराट को अच्छा पति बनने के लिए नोटबुक देने को कहा था। इसके अलावा अनुष्का को अपना सरनेम (शर्मा) न बदलने की भी सलाह दी थी और अनुष्का ने हंसते हुए रोहित को उनके दोहरे शतक के लिए बधाई दी थी। विराट ने मंगलवार को ट्वीट कर हंसते हुए कहा, धन्यवाद रोहित। अपने दोहरे शतक की नोटबुक मुझसे साझा करना।
 
 
कार्यवाहक कप्तान रोहित ने श्रीलंका में सम्पन्न हुई एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 208 रन बनाए थे, जो वनडे करियर में उनका तीसरा दोहरा शतक था। रोहित तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वे विश्व के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे में दोहरा शतक लगाया है। (वार्ता) 
अगला लेख
विरुष्का में समान हैं ये बातें