dipawali
✕

सचिन को पीछे छोड़ने के लिए काफी मेहनत करनी होगी- विराट कोहली

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (13:30 IST)
रिकी पोंटिंग के 30 वनडे शतक की बराबरी को सम्मान की बात बताते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के विश्व रिकार्ड के करीब भी पहुंचने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत करनी होगी।
 
कोहली ने कहा, ‘महान सचिन तेंदुलकर अभी काफी आगे हैं। वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। मैं उसके बारे में सोच भी नहीं रहा। टीम के बारे में सोच रहा हूं। अगर मैं 90 पर नाबाद रहा और टीम जीत गई तो मेरे लिए वही काफी है।’
 
उन्होंने कहा, ‘रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी के बराबर पहुंचना सम्मान की बात है। आप इसका लक्ष्य लेकर नहीं खेलते लेकिन वह महान खिलाड़ी और बल्लेबाज है। इनकी उपलब्धियों का हम सभी सम्मान करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं। करियर के साथ ये सब चीजें भी होती रहती है। आप रिकार्ड के लिए नहीं खेलते लेकिन आकंड़ों को अनदेखा भी नहीं किया जा सकता।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख