Hanuman Chalisa

वर्ल्ड कप से पहले कोहली ने खोला राज, यह है महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खूबी

Updated: बुधवार, 15 मई 2019 (14:47 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव कप्तान विराट कोहली के लिए भी कई बार फायदेमंद साबित हुआ है। कोहली ने एक साक्षात्कार में धोनी के एक क्रिकेटर के रूप में सबसे बड़ी खासियत के बारे में खुलासा किया है।
 
कोहली ने इस साक्षात्कार में बताया कि कैसे उन्होंने धोनी की कप्तानी में अपने करियर की शुरुआत की और टीम की कमान उनके हाथों में आई। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे वह पिछले कुछ सालों में धोनी के करीब आ गए। 
 
कोहली ने कहा, मेरा करियर धोनी की कप्तानी में शुरू हुआ और कई लोगों ने मेरी तरह उन्हें पिछले कुछ सालों से करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि धोनी के लिए टीम हमेशा बाकी सब चीजों से ऊपर है। चाहे जो भी हो वह हमेशा टीम के बारे में सोचते हैं। उनके पास अनुभव का खजाना है। अभी हाल ही में आईपीएल में वह स्टंप के पीछे शिकार कर मैच बदल रहे थे।
 
कोहली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि धोनी जैसे क्रिकेटर की आलोचना करना वास्तव में 'दुर्भाग्यपूर्ण' है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लोगों में धैर्य की कमी है। एक खराब दिन और लोग बेहिसाब बातें करते हैं। लेकिन तथ्य यह है कि एमएस धोनी खेल के सबसे चतुर लोगों में से हैं। स्टंप के पीछे वह अनमोल हैं। इससे मुझे अपनी चीजें करने की आजादी मिलती है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख