Daily Horoscope
✕

विराट कोहली के बारे में बुमराह ने दिया यह बयान

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (18:06 IST)
लंदन। भारत के नए डैथ ओवरों के बादशाह जसप्रीत बुमराह ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता दी जिससे उनके प्रदर्शन में निखार आया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मैन ऑफ द मैच रहे बुमराह ने कहा कि यह अच्छा लगता है कि कप्तान को आप पर इतना भरोसा है। इससे खुलकर खेलने की आजादी मिलती है। ऐसे में मेरे जैसे युवा का आत्मविश्वास बढता है और प्रदर्शन बेहतर होता है।
 
डैथ ओवरों में यार्कर डालने में माहिर बुमराह ने कहा कि हम इन चीजों पर फोकस नहीं करते। आपको सिर्फ डैथ ओवरों का या स्विंग गेंदबाज ही नहीं ठहराया जा सकता। जब भी आपको गेंद सौंपी जाए, आपको योगदान देना है। आप हालात के अनुरूप गेंदबाजी करते हैं, चाहे डैथ ओवर डालें या शुरुआत के। लक्ष्य रणनीति पर अमल करना होता है। पहली बार इंग्लैंड में खेल रहे बुमराह ने महेंद्रसिंह धोनी और कोहली से टिप्स लिए।
 
उन्होंने कहा कि मैं सीनियर गेंदबाजों से सलाह लेता हूं जो यहां पहले खेल चुके हैं। कोच अनिल भाई, माही भाई और विराट ने मुझे टिप्स दिए हैं। इससे काफी मदद मिली। उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाजों को इन पिचों से कोई मदद नहीं मिल पा रही।
 
उन्होंने कहा कि यह इंग्लैंड का मेरा पहला दौरा है। मैंने यहां पहले नहीं खेला है, लेकिन मैने सुना था कि यहां गेंद काफी स्विंग लेती है। अभी तक तो ऐसा हुआ नहीं। गेंदबाजों को लगातार सामंजस्य बिठाना पड़ रहा है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख