biodatamaker
✕

विराट बोले, हमारा सिर अब भी गर्व से ऊंचा है...

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (17:46 IST)
लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पाकिस्तान से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार के बावजूद उन्हें या उनकी टीम को इस पर कोई शर्म या पछतावा नहीं है और जिस तरह से उन्होंने टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया है, उससे उनका सिर आज भी गर्व से ऊंचा है।
 
भारत को रविवार को पाकिस्तान से 180 रनों से हार झेलनी पड़ी थी जिससे उसने अपना ताज भी गंवाया। हालांकि मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में विराट ने अपनी टीम और मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने जैसे अपने सभी निर्णयों का खुलकर बचाव किया और कहा कि उन्हें इस बात को लेकर कोई शर्म नहीं है कि वे फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके।
 
भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था लेकिन विराट अपनी कप्तानी में इसका बचाव नहीं कर सके। मैच के बाद कप्तान ने कहा कि हमें हमारी टीम पर गर्व है और हम यहां से गर्व के साथ विदा होंगे, क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे ऊपर कितना दबाव था। मैं सभी को श्रेय देना चाहूंगा जिन्होंने अच्छा खेला और फाइनल तक पहुंचने में मदद की।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने फाइनल में हमें हर विभाग में पछाड़ा और वे जीत के हकदार हैं। विपक्षी टीम ने हमें गलतियां करने के लिए मजबूर किया। जिस तरह उन्होंने गेंदबाजी की और पिच पर दबाव बनाया, वह अच्छा था और मुझे इस बात को स्वीकारने में कोई शर्म या झिझक महसूस नहीं हो रही है कि इस मैच में हम अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं खेल सके। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख