Hanuman Chalisa

काउंटी क्रिकेट खेलेंगे विराट कोहली

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (14:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। अभी यह तय नहीं है कि वे किस काउंटी के लिए खेलेंगे लेकिन ऐसी संभावना है कि वे सर्रे के लिए खेल सकते हैं।
 
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि विराट डिवीजन वन काउंटी टीम के लिए खेलेंगे। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता। सर्रे और एसेक्स से बात चल रही है। समझा जाता है कि भारतीय कप्तान का पूरा फोकस इंग्लैंड दौरे पर है और वे 14 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं। वे आईपीएल का 11वां सत्र खत्म होने के बाद इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। 
 
इंग्लैंड में 2014 के दौरे पर वे नाकाम रहे थे और 1 अर्द्धशतक भी नहीं बना सके थे। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों से उन्हें काफी परेशान किया था। चेतेश्वर पुजारा भी यार्कशायर के लिए और ईशांत शर्मा डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख