Daily Horoscope
✕

विराट कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (19:22 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हाथों दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में 135 रन से हार के बाद सीरीज 0-2 से गंवा चुकी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा है। कप्तान ने कहा, 'आपको वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। हमने इसका प्रयास भी किया लेकिन मैच जीतने के लिए यह काफी नहीं था।


विराट ने मैच के बाद कहा, 'बल्लेबाज फिर से टीम को ले डूबे। मुझे लगता है कि यह बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। लेकिन मैं अब सब कुछ मैदान पर ही छोड़ना चाहता हूं। 150 के स्कोर का कोई मतलब नहीं है और इसलिए हम सीरीज हारे। यदि आप मैच नहीं जीतते हैं तो आपकी निजी उपलब्धि का कोई मतलब नहीं रह जाता है।'

कप्तान ने कहा, 'आपको वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। हमने इसका प्रयास भी किया लेकिन मैच जीतने के लिए यह काफी नहीं था। उन्होंने खेल के हर विभाग में हमें पछाड़ दिया, खासकर क्षेत्ररक्षण के क्षेत्र में।' भारतीय टीम केपटाउन में पहला मैच हारकर तीन टेस्टों की सीरीज़ में 0-1 से पिछड़ चुकी थी लेकिन रोमांच और आक्रामकता से भरे दूसरे टेस्ट में टीम 287 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर घूमती गेंदों के सामने पूरी टीम 50.2 ओवरों में 151 रन पर ढेर हो गई।

इसी के साथ मेज़बान टीम ने 2-0 से सीरीज़ में अपराजेय बढ़त कायम कर ली। विराट ने कहा, 'हमने सोचा कि विकेट सपाट होगा, लेकिन यह हैरानी करने वाला था। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त होने के बाद हमें लगा कि हमारे पास एक मजबूत स्कोर बनाने का यह अच्छा मौका है। हम लय में थे और हमें बढ़त हासिल करनी चाहिए थी।' (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख