मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma
Written By
Last Modified: रविवार, 25 अक्टूबर 2015 (15:00 IST)

अनुष्का और विराट ने एक साथ किया लंच

अनुष्का और विराट ने एक साथ किया लंच - Virat Kohli, Anushka Sharma
मुंबई। चेन्नई वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली ने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को लंच किया।        
टीम इंडिया चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देने के बाद यहां पहुंची थी और इस वक्त वह वानखेड़े स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे खेल रही है। 
 
विराट ने मुंबई आते ही अनुष्का के साथ वक्त बिताया औरर दोनों बांद्रा के रॉयल चाइना रेस्त्रां में साथ लंच करने पहुंचे। उनके साथ अनुष्का के पापा कर्नल अजय शर्मा भी मौजूद थे।
      
विराट इस दौरान काले रंग की टी-शर्ट और डेनिम में नज़र आए। दोनों के एक साथ लंच करने के बाद इनके संबंधों में आई दरार की खबरों पर भी विराम लग गया है। अनुष्का और विराट अपनी रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं।
     
वर्ष 2013 में एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 
 
वैसे पिछले दिनों यह खबर आई थी कि इनके संबंधों में शादी को लेकर दरार आ गई है। खबरों के अनुसार, अनुष्का जल्दी शादी करने पर राजी हैं लेकिन कॅरियर को देखते हुए विराट अभी शादी के पक्ष में नहीं है। (वार्ता)