Daily Horoscope
✕

कोहली ने हटाया कुंबले का स्वागत करने संबंधी ट्वीट

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (20:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक साल पहले अनिल कुंबले की राष्ट्रीय टीम के कोच पद पर नियुक्ति पर उनके स्वागत में किया ट्वीट हटा दिया है जिससे इन दोनों के संबंधों की कड़वाहट का पता चलता है।

कोहली ने इस माइक्राब्लॉगिंग साइट से अपना ट्वीट ऐसे समय में हटाया जबकि अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर ने कप्तान के साथ अस्थिर संबंधों के कारण अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।

कुंबले की नियुक्ति के तुरंत बाद कोहली ने पिछले साल 23 जून को मुस्कराते हुए इमोजी के साथ उनका स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि उनकी देखरेख में टीम का भविष्य शानदार होगा।

कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, एअनिलकुंबले1074 सर आपका हार्दिक अभिनंदन। हमारे साथ आपके कार्यकाल को लेकर उत्सुक हूं। आपके साथ भारतीय क्रिकेट के लिए सब कुछ अच्छा होगा। कोहली ने अब यह ट्वीट हटा दिया है। कुंबले का कार्यकाल एक साल का था। वे चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद मुख्य कोच पद से हट गए थे।

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की मुख्य सलाहकार समिति (सीएसी) ने भी कुंबले का कार्यकाल बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने यह कहकर अपना पद छोड़ दिया कि कोहली के साथ उनके संबंध अस्थिर हो गए हैं। कुंबले टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए और बाद में उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना त्यागपत्र दे दिया। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख