Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मिस वर्ल्‍ड मानुषी के सवाल पर कोहली का 'विराट' जवाब

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (18:40 IST)
नई दिल्ली। करिश्माई कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में मिस वर्ल्ड चुनी गईं मानुषी छिल्लर के एक सवाल का खूबसूरत जवाब दिया है।
 
विश्व की नंबर 1 भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और 'रन मशीन' विराट गुरुवार शाम को राजधानी दिल्‍ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां मिस वर्ल्ड हरियाणा की मानुषी छिल्लर भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में विराट को 'पॉपुलर च्‍वॉइस फॉर इंडियन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से नवाजा गया वहीं मानुषी छिल्‍लर को स्‍पेशल अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। 
 
विराट की उपलब्धियों से बेहद प्रभावित मानुषी ने उनसे सवाल पूछते हुए कहा कि मौजूदा समय में आप विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, आज की युवा पीढ़ी आपसे प्रेरणा लेना चाहती है, क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उत्साहित बच्चों को आप क्या सलाह देंगे? 
भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बनने से 1 कदम दूर विराट ने कहा कि मैंने कभी किसी और की तरह बनने के बारे में नहीं सोचा। किसी को भी अपनी पहचान नहीं छोड़नी चाहिए। अगर आप किसी और के जैसा बनना चाहेंगे तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे और न ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन पाएंगे। कड़ी मेहनत के अलावा आप खुद पर भरोसा कीजिए। 
भारतीय कप्तान ने कहा कि मेरे जीवन में बदलाव तब आया, जब मैंने इसके बारे में सोचना शुरू किया। मैंने खुद में परिवर्तन लाने के बारे में सोचा और यह किया। जब तक आप खुद अपने आप में बदलाव लाने के बारे में नहीं सोचेंगे, तब तक आप सफल नहीं हो सकते। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख