Narak Chaturdashi
✕

कंधे पर पट्टियां बांधकर खेल रहे हैं कोहली, बोले...

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (09:21 IST)
राजकोट। विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होकर कुछ समय तक क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल में भी अपना चपल क्षेत्ररक्षण जारी रखा और स्पष्ट किया कि वह अपना रवैया नहीं बदलेंगे।
 
कोहली ने कहा, 'कंधे पर कई पट्टियां बंधी हैं लेकिन कंधा फिट है बेहतर है। इस मैच में दो अंक हासिल करके खुश हूं। लोग कहते हैं कि केवल एक रन ही तो जाएगा लेकिन मैं अपना रवैया नहीं बदलूंगा। मैं इसी तरह से अपनी क्रिकेट खेलता हूं।'
 
रॉयल चैलेंजर्स की जीत से उत्साहित कोहली ने कहा कि क्रिस ने मौके का पूरा फायदा उठाया। उसकी बल्लेबाजी से मुझे भी अपनी पारी आगे बढ़ाने का मौका मिला। हमें लगा कि हमने 30 रन अधिक बनाए है। नेगी बेजोड़ गेंदबाज है और डरता नहीं है। कई लोग उसकी क्षमता पर विश्वास नहीं करते। चहल भी नहीं डरता और सबसे अच्छी बात यह है कि वह हमेशा विकेट लेना चाहता है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख