dipawali
✕

टीम इंडिया में नाम देखकर हैरान रह गए विजय शंकर

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (12:41 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के हरफनमौला विजय शंकर ने कहा कि वह लंबे समय से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे थे लेकिन भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाना उनके लिए हैरानी भरा रहा।
 
तेज गेंदबाज हरफनमौला हार्दिक पंड्या के बैकअप माने जाने वाले शंकर को श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला भुवनेश्वर कुमार के विकल्प के तौर पर टीम में जगह दी गई।
 
शंकर ने कहा कि मैं काफी उत्साहित हूं। भारतीय टीम का हिस्सा बनना मेरा पुराना सपना था जो सच हो गया। मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई। मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है। उसने कहा कि पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का मैं बेताबी से इंतजार कर रहा हूं। भारत ए के लिए खेल चुके 26 बरस के शंकर ने कहा कि बतौर हरफनमौला इससे उन्हें परिपक्व होने में मदद मिली।
 
उन्होंने कहा कि भारत ए टीम के साथ खेलकर मुझे बतौर हरफनमौला निखरने में मदद मिली। मैं बतौर खिलाड़ी परिपक्व हुआ हूं और अलग अलग हालात में खेलना सीख गया हूं। शंकर ने रणजी ट्राफी में ओडिशा के खिलाफ शतक जमाया और लंबे स्पैल में गेंदबाजी भी की।
 
विजय शंकर ने कहा कि मैं बल्लेबाजी में अपने फार्म से खुश हूं। मैं उम्दा गेंदबाजी कर रहा हूं और मुंबई के खिलाफ चार विकेट लेकर मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख