1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Vernon Philander, South Africa, fast bowler

पहले टेस्ट के बाद ही पता चलेगा कि भारत कितना तैयार : फिलैंडर

Vernon Philander
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलैंडर ने तीन मैचों की श्रृंखला के लिए पूरी तरह तैयार होने के भारत के दावों पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि इसके बारे में पता शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद ही चलेगा। दक्षिण अफ्रीका न्यूलैंड्स में भारत का स्वागत हरी भरी पिच से कर सकता है।


फिलैंडर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘भारत ने अपने अधिकांश मैच अपनी धरती पर खेले हैं लिहाजा यह देखना रोचक होगा कि दक्षिण अफ्रीका में वे कैसे खेलते हैं ।यहां स्थिति बिल्कुल अलग है। इसके लिए पहले टेस्ट का इंतजार करना होगा।’ मेजबान टीम अपना पूरा तेज आक्रमण उतारेगी लेकिन अब देखना यह है कि टीम संयोजन क्या रहता है।

फिलैंडर ने कहा कि टीम का चयन हालात को देखते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पिच को देखकर इस पर फैसला लिया जाएगा। विकेट पर हल्की घास है और यह हमारे अनुकूल लगता है तो हम चार तेज गेंदबाजों को भी उतार सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले डेढ़-दो साल में तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को लेकर उतरने की रणनीति भी कारगर रही है। जब सारे तेज गेंदबाज फिट हो और अच्छे फार्म में हो तो चयन की दुविधा अच्छी होती है।’ (भाषा)
अगला लेख
भारत की नंबर एक टेस्ट रैंकिंग को खतरा नहीं