Hanuman Chalisa
✕

राहुल द्रविड़ से मिली कैप, लेकिन डेब्यू पर अंतिम ओवर में मिला अय्यर को मौका, 4 रन बनाकर हुए आउट

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (23:38 IST)
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारत की ओर से वेंकटेश अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मैदान पर उतरे। अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर को कोच राहुल द्रविड़ ने कैप दी। यह उनके लिए बहुत अहम लम्हा रहा होगा।

हालांकि इसके बाद वह मैदान पर एक्शन में सिर्फ फील्डिंग करते हुए ही दिखाई दिए। कप्तान रोहित शर्मा ने वेंकटेश अय्यर को गेंद नहीं थमाई। जयपुर की पिच पर शुरुआत से ही ओस आ गई थी। इस कारण धीमी गेंदबाजी करने वाले अय्यर को गेंद थमाना खतरों से खाली नहीं था। अय्यर ने आईपीएल में कोलकाता के लिए 3 विकेट चटकाए थे।

उनको उम्मीद थी कि गेंदबाजी में नहीं तो कम से कम बल्लेबाजी में तो उनको मौका मिलेगा। लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ और रोहित शर्मा और केएल राहुल ही मैदान पर उतरे।

केएल राहुल और रोहित शर्मा ने एक बार फिर 50 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए। वहीं रोहित शर्मा जब आउट हुए तो उनकी जगह पर विकेटकीपर ऋषभ पंत क्रीज पर आए।

सूर्यकुमार यादव ने शानदार तरीके से अर्धशतक बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाया लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच में रोमांच आ गया। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वह भी 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।

ऐसे में क्रीज पर आए वेंकटेश अय्यर उन्होने सिर्फ 2 गेंदे खेली पहली पर चौका लगाया और अगली गेंद पर वह आउट हो गए। इस तरह से वेंकटेश अय्यर का डेब्यू मिला जुला रहा। क्योंकि उनके 4 रनों से टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची, भले ही वह बड़ा स्कोर ना बना पाए हों।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख