Daily Horoscope
✕

अहमदाबाद के दूसरे वनडे में जूनियर्स ने सीनियर्स को किया चियर , BCCI ने किया वीडियो ट्वीट

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (19:13 IST)
अहमदाबाद: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम बुधवार को यहां भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई।

उल्लेखनीय है कि भारत शनिवार को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा कर पांचवीं बार आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप चैंपियन बना था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अंडर-19 विश्व कप टीम के इस शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 40 लाख और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

बोर्ड ने अंडर-19 टीम के प्रत्येक सदस्य के लिये विश्व कप ट्राफी जीतने के लिये 40-40 लाख रूपये जबकि सहयोगी स्टाफ के लिये 25-25 लाख रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

पहली पारी में भारत बना पायी सिर्फ 237 रन

दूसरे वनडे में अच्छी कप्तानी और सधी हुई गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को 237 रनों पर रोक दिया।

भारतीय सलामी बल्लेबाजी में आज बदलाव हुआ और कप्तान रोहित के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत पिच पर उतरे लेकिन भारत ने 50 के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव की सधी हुई पारी के बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बना पाया। सूर्यकुमार ने 6 चौकों की मदद से 83 गेंदो में 64 रन बनाए। इसके बाद दीपक हुड्डा ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ कुछ साझेदारी बनाई लेकिन वह भी 29 रन बना पाए।

पूरे पचास ओवर में भारत 9 विकेट खोकर 237 रन बना पाया। वेस्टइंडीज को यह मैच जीतने के लिए 238 रनों की जरूरत है।
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख