sawan somwar

शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव भारतीय वनडे टीम में शामिल

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (23:48 IST)
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव को चोटिल शार्दुल ठाकुर के स्थान पर कैरेबियाई टीम के साथ होने वाले पहले दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 
 
बीसीसीआई ने कहा, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिये शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को टीम में रखा है। ठाकुर मांसपेशियों के कारण वनडे श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।’
 
शार्दुल को हैदराबाद टेस्ट मैच में पदार्पण का मौका मिला था लेकिन केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। उमेश ने इस मैच में दस विकेट लिए थे और घरेलू धरती पर यह कारनामा करने वाले वह केवल तीसरे तेज गेंदबाज हैं। 
 
पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, अंबाती रायुडु, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद और उमेश यादव। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख