Hanuman Chalisa

उमर अकमल को नहीं मिला पीसीबी से करार

बुधवार, 12 जुलाई 2017 (17:43 IST)
कराची। खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी नई जारी केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है। 
 
पीसीबी का यह अनुबंध 1 जून से प्रभावी है। अनुबंध सूची में 4 वर्गों में कुल 35 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सूची से उमर अकमल को बाहर रखा गया। वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम से बाहर कर दिया गया था। 
 
हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले फखार जमान, फईम अशरफ, हसन अली और शाहदाब खान को इसका इनाम मिला और उन्हें अनुबंध सूची में जगह दी गई है। हसन अली को ग्रेड बी में जगह मिली जबकि फखार जमान और शाहदाब खान को ग्रेड सी में स्थान दिया गया। निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज फईम अशरफ को ग्रेड डी के लिए चुना गया। ग्रेड 'ए' में 6 खिलाड़ियों अजहर अली, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, यासिर शाह और मोहम्मद आमिर शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख