biodatamaker
✕

त्रिपुरा में बनेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (18:55 IST)
अगरतला। त्रिपुरा क्रिकेट संघ बीसीसीआई के सहयोग से नरसिंहगढ़ के पास 25000 की दर्शक क्षमता वाला विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा। यह गुवाहाटी के बाद पूर्वोत्तर में सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।
 
टीसीए सचिव तापस डे ने कहा, यह 200 करोड़ रुपए की परियोजना है, जिसका 50 प्रतिशत खर्च बीसीसीआई उठाएगी और बाकी टीसीए वहन करेगा।
 
मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह गुवाहाटी के बाद पूर्वोत्तर में सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।
 
क्लब हाउस सात मंजिला इमारत होगी और इसमें अच्छी लिफ्ट, आधुनिक जिम तथा इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड होंगे। (भाषा) 
 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख