स्पिन हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद तथा दीपक चाहर भी टी-20 टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में हैं। रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है। राहुल ने 3 साल पहले यहां 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विश्व कप में 5 शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे। कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा, हालांकि कोहली इन खबरों का खंडन कर चुके है।
इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आए हैं।
दूसरी ओर टी-20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नारायण की वापसी हुई है। क्रिस गेल हालांकि वनडे श्रृंखला ही खेलेंगे। चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
कोच फ्लायड रीफर ने कहा कि यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। यह काफी रोमांचक मैच होंगे और दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा।
टीमें इस प्रकार है - भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नारायण, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारी पियरे। समय : रात 8 बजे से।