sundarkand
✕

6 सप्ताह के न्यूजीलैंड दौरे के लिए Team India ऑकलैंड पहुंची

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (01:05 IST)
ऑकलैंड। भारतीय टीम मंगलवार को 6 सप्ताह के न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंची, जहां शुक्रवार को 5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Team India ने छठी वनडे सीरीज जीती, धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
टी-20 श्रृंखला के अलावा भारतीय टीम 3 एकदिवसीय और 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी। ये टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।
 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि ऑकलैंड पहुंच गए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर यहां ऊंचे मनोबल के साथ पहुंची है।
 
टीम ने पिछले साल सीमित ओवरों के श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था, जहां उसे एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 की जीत मिली थी जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख