Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में अब टी-20 का रोमांच, 20 साल बाद यहां खेलेगी श्रीलंका

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (10:49 IST)
इंदौर। उषाराजे होलकर स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच 22 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच के साथ ही इंदौर अंतरराष्ट्रीय टी-20 की मेजबानी में भी जुड़ जाएगा। 20 वर्षों के बाद श्रीलंका का टीम इंदौर में खेलने आ रही है। आज से 20 वर्ष पूर्व 25 दिसंबर 1997 पूर्व इंदौर के नेहरू स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेल गए वन-डे में तीन ओवरों के बाद ही खराब पिच के कारण मैच रद्द हो गया था। इसके बाद आईसीसी ने इंदौर में मैचों में प्रतिबंध लगा दिया था। इन बीस वर्षों के बाद श्रीलंका टीम इंदौर में खेलने आ रही है। 
 
 
टीम इंडिया के लिए होलकर स्टेडियम भाग्यशाली रहा है। यहां टीम इंडिया को खेले गए सभी मैचों में टीम इंडिया अपराजेय रही है। अब तक खेले गए 5 वन-डे और एक टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली है। 
 
इंदौर में यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें अभ्यास नहीं करते हुए सीधे मैदान में उतरेंगी। खिलाड़ी ऐच्छिक अभ्यास के लिए मैदान में उतर सकते हैं। एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित के मुताबिक इस मैच के लिए अभ्यास सत्र बोडँ के कार्यक्रम में शामिल नहीं है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख