suvichar
✕

डैथ ओवरों में गेंद की रफ्तार कम करना हमारी रणनीति थी : स्टोइनिस

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (14:20 IST)
ब्रिसबेन। पहले टी-20 मैच में चार रन से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि भारत के खिलाफ डैथ ओवरों में गेंद की रफ्तार कम करना उनकी रणनीति थी।
 
 
भारत को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी लेकिन स्टोइनिस ने क्रुणाल पांड्या और दिनेश कार्तिक को लगातार दो गेंदों पर आउट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। 
 
मैच के बाद स्टोइनिस ने कहा, ‘आरोन फिंच ने मुझसे बात की थी और कहा कि आखिरी ओवरों में मुझसे गेंदबाजी कराना एक विकल्प है खासकर यदि एडम जाम्पा खेल रहे हैं। हमने गेंद की रफ्तार कम रखी और उन्हें लंबे चौके लगाने पर मजबूर किया।’ 
 
ग्लेन मैक्सवेल के साथ स्टोइनिस ने 37 गेंद में 78 रन की साझेदारी की। स्टोइनिस ने कहा कि टीम प्रबंधन ने उनकी क्षमता पर भरोसा जताया जिसकी उन्हें खुशी है। 
 
उन्होंने कहा, ‘बहुत मजा आया। मैंने पिछले दस टी-20 में अलग अलग हालात में बल्लेबाजी की है। टीम प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा जताकर पांचवें नंबर पर भेजा। हम अपनी रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख