Hanuman Chalisa
✕

सिडनी टेस्ट : चौथे दिन सुबह का सत्र बारिश की भेंट चढ़ा, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (09:07 IST)
सिडनी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को पहले सत्र का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया।

रात भर हुई भारी बारिश से मैदान गीला होने और खराब रोशनी के कारण सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह निर्धारित समय पर खेल शुरू नहीं हो पाया। सुबह नियमित समय से आधा घंटा पहले 10 बजे खेल शुरू होना था। कुछ समय बाद रोशनी में सुधार हुआ और अंपायरों ने 11 बजे मैच शुरू करने का फैसला किया लेकिन इससे पहले बारिश आ गई। 
 
इसके बाद लंच के समय तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ और सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
 
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 236 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की थी जिससे आस्ट्रेलिया की टीम अब भी 386 रन पीछे है।
 
भारत चार मैचों की इस टेस्ट श्रंखला में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर वह इस मैच को जीत जाता है या मैच ड्रा हो जाता है तो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रच देगा। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख