Daily Horoscope
✕

जातिवाद वाले विवादित बयान पर ट्रोल हए सुरेश रैना, देश से माफी मांगने की उठ रही मांग

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (11:38 IST)
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना अपने बयान को लेकर विवादों का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के 5वें सत्र के ओपनिंग मैच में उनको कमेंट्री के लिए आमंत्रित किया गया था। जहां कमेंट्री के दौरान एक सवाल के जवाब में रैना ने खुद को ब्राह्मण बताया।

हुआ कुछ यूं कि मैच के दौरान एक कमेंटेटर ने रैना से पूछा, उन्होंने दक्षिण भारतीय संस्कृति को कैसे अपनाया। इस पर रैना ने जवाब देते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि मैं भी ब्राह्मण हूं। मैं चेन्नई में साल 2004 से खेल रहा हूं, मुझे यहां का क्लचर, अपने टीम के खिलाड़ी से काफी प्यार है। मैंने अनिरुद्ध श्रीकांत, बद्रीनाथ, बाला भाई (लक्ष्मीपति बालाजी) के साथ खेल चुका हूं। हमारे पास सीएसके टीम में काफी अच्छा प्रशासन है और हमको खुद को एक्सप्लोर करने का लाइसेंस है। मुझे यहां का क्लचर काफी पसंद है और मैं सीएसके का हिस्सा होने पर खुद को लकी मानता हूं।''

बस फिर क्या था खुद को ब्राह्मण बताने के चलते रैना आलोचकों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर सुरेश रैना को देश की जनता से माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख