Hanuman Chalisa

सुरेश रैना पहले वनडे से बाहर

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (14:03 IST)
मुंबई। विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज सुरैश रैना बुखार के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ हाेने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं।
 
बीसीसीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि बोर्ड की मेडिकल टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि रैना बुखार से उबर रहे है और इसलिये वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।
 
29 वर्षीय रैना को एमएसके प्रसाद की अगुवाई में नई राष्ट्रीय चयन समिति ने पहले तीन मैचों के लिए  15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। रैना ने अपना आखिरी वनडे अक्टूबर 2015 में खेला था।
 
रैना को दिसंबर-जनवरी में आस्ट्रेलिया के दौरे, इस साल जून में जिम्बाब्वे के दौरे और अगस्त में अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज से बाहर रखा गया था। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख