Daily Horoscope
✕

नारायण के गेंदबाजी एक्शन पर फिर संदेह, आईपीएल में खेलना संदिग्ध

Updated: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (15:19 IST)
कराची। विंडीज के स्पिनर सुनील नारायण को यहां चल रही पाकिस्तान सुपरलीग में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के संदेह में फिर से रिपोर्ट किया गया है जिससे उनकी इंडियन प्रीमियर लीग में भागीदारी असर पड़ सकता है।
 
नारायण इस टी-20 लीग में लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। उन्हें मैच अधिकारियों ने बुधवार की रात को कुएता ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मुकाबले के बाद रिपोर्ट किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि नारायण को चेतावनी दिए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है और वे टूर्नामेंट में खेलना और गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। 
 
हालांकि इससे आईपीएल में उनके भाग लेने पर संदेह बन सकता है। वे आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं। आईसीसी गेंदबाजी एक्शन नियम के अनुसार अगर मैच अधिकारी फिर से उनके गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट करते हैं तो वे टूर्नामेंट में गेंदबाजी से निलंबित हो जाएंगे।
 
वर्ष 2015 आईपीएल में भी नारायण के गेंदबाजी एक्शन को रिपोर्ट किया गया था, तकनीकी समिति ने तब उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया था और इसी साल नवंबर में आईसीसी ने उन्हें संदिग्ध एक्शन के कारण निलंबित कर दिया था। उनके एक्शन की जांच में पाया गया कि उनकी कोहनी सारी गेंद फेंकते हुए 15 डिग्री कोण से ज्यादा मुड़ती है जबकि आईसीसी सिर्फ 15 डिग्री कोहनी मोड़ने तक की अनुमति देता है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख