Hanuman Chalisa
✕

गावस्कर का ऐलान, सरकार से सलाह लेने के बाद ही इमरान खान से दोस्ती निभाएंगे

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (00:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आज ऐलान कर दिया कि वे इमरान खान से दोस्ती निभाने के पहले सरकार से सलाह लेंगे। इमरान खान का प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह होना है और पुराने दोस्त होने के नाते उन्होंने गावस्कर के अलावा पूर्व कप्तान कपिल देव और नवजोत सिद्धू को न्योता भेजा है। सिद्धू तो जाने को तैयार हैं लेकिन कपिल देव भी सरकार की मंशा के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे। 
 
 
गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘मैं सरकार से मंजूरी लेना चाहूंगा। भले ही मेरे पास समय हो, तब भी मैं उनके विचार जानना चाहूंगा कि क्या मुझे वहां का दौरा करना चाहिए।’ यह पूर्व भारतीय कप्तान सुनिश्चित नहीं है कि वह समारोह में भाग ले पाएंगे या नहीं क्योंकि उनकी अन्य प्रतिबद्धताएं भी हैं। 
 
गावस्कर ने कहा, ‘मुझे कल ही निमंत्रण मिला है और यह निमंत्रण पत्र उनके (इमरान) के कार्यालय, उनकी पार्टी की तरफ से आया है। एक तरह से आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया गया है। मैं यात्रा करना पसंद करूंगा लेकिन क्या मेरे लिये ऐसा संभव है यह अलग मामला है।’
 
उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। अभी तक जैसा मुझे पता है शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं है।’ गावस्कर ने कहा, ‘अगर यह 15 अगस्त होती है तो मैं नहीं जा पाऊंगा क्योंकि उस दिन मेरी मां का 93वां जन्मदिन है और इसके अलावा वह भारत का स्वतंत्रता दिवस है। उसी शाम मुझे बाकी तीन मैचों के लिये इंग्लैंड लौटना है।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख