dharma sangrah
✕

वनडे श्रृंखला से स्मिथ बाहर, वॉटसन की वापसी

Updated: गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (19:20 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आराम दिया गया है जबकि ऑलराउंडर शेन वॉटसन की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है।
 
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में एकतरफा अंदाज में 3-0 से जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे स्मिथ को पहले मैच से बाहर रखा गया है। हालांकि वाका में रविवार को होने वाले दूसरे मैच में उनके टीम का हिस्सा रहने की उम्मीद है।
 
चोट से उबर चुके वॉटसन की भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। वॉटसन ने जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार एडिलेड में टीम की तरफ से खेला था। पर्थ में कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया कि ऑलराउंडर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि वॉटसन को जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान पैर में चोट लग गई थी जिसके बाद वे यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
 
क्लार्क ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत है कि वॉटसन वापस आ गए हैं। मैंने हमेशा कहा है कि यदि वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं तो टीम में कभी भी जगह बना सकते हैं।
 
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी 1 वर्ष बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं जबकि मिशेल जॉनसन और नाथन काउल्टर नाइल के रूप में 3 तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वाका की उछालभरी पिचों पर किसी विशेषज्ञ स्पिनर को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
 
चोटिल विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की जगह मैथ्यू वेड को लिया गया है। सीए के चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में केवल शुरुआती 2 वनडे मैचों के लिए टीम का चयन किया है। 
 
न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया भी विश्व कप 2015 का मेजबान है। ऐसे में मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए विश्व कप टीम में जगह बनाने का मौका होगा।
 
चयनकर्ता दल के सदस्य और कप्तान क्लार्क ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के साथ जनवरी में उनकी त्रिकोणीय सीरीज से पहले संभवत विश्व कप की फाइनल टीम का चयन कर लिया जाएगा। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)