dharma sangrah
✕

नए भुगतान करार पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ की चेतावनी...

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (12:22 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच भुगतान विवाद लगभग थमने की उन्हें खुशी है लेकिन उन्होंने चेताया कि नया करार होने की दशा में ही टीम इस महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी।
 
जून के आखिर में करार खत्म होने के बाद से करीब 230 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेरोजगार हैं। नए भुगतान करार पर महीनों की तीखी तकरार अब खत्म होती दिख रही है।
 
स्मिथ ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा कि अभी करार हुआ नहीं है। अभी कुछ चीजें तय होनी बाकी हैं। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से साफतौर पर कह दिया है कि करार होने के बाद ही हम 18 अगस्त से शुरू हो रहे बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख