manglik dosh calculator
✕

प्रतिबंध को चुनौती नहीं देंगे स्टीव स्मिथ

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (14:35 IST)
मेलबोर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ किए जाने के प्रकरण को लेकर उन पर लगाए गए 1 साल के प्रतिबंध को चुनौती नहीं देंगे। उन्होंने सजा को सही ठहराते हुए कहा कि इसका मकसद एक कड़ा संदेश देना है।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रकरण को लेकर स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 1-1 साल और युवा गेंदबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया है। दक्षिण अफ्रीका का दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी बुरा साबित हुआ। इस प्रकरण के अलावा मेहमान टीम को टेस्ट श्रृंखला में 1-3 से हार का भी सामना करना पड़ा।
 
स्मिथ ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इससे उबरने और दोबारा देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। लेकिन मैं ऐसा केवल टीम की कप्तानी की पूरी जिम्मेदारी लेने के संबंध में कह रहा हूं। मैं प्रतिबंध को चुनौती नहीं दूंगा। सीए ने एक कड़ा संदेश देने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। ऐसी अटकलें हैं कि वॉर्नर सजा को चुनौती दे सकते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख