Bhai Dooj
✕

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं जोस बटलर, स्‍टीव‍ स्मिथ ने की तारीफ

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (16:05 IST)
जयपुर। क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बताते हुए इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे।

ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन स्मिथ गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी कर रहे हैं। स्मिथ ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधी बातचीत में कहा, बटलर के साथ खेलना अद्भुत है। उसके साथ रहने से बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वे दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं।

राजस्थान की टीम 26 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहला मैच खेलेगी। स्मिथ ने कहा, रॉयल्स के साथ जयपुर में खेलने का यह पहला मौका है। उम्मीद है कि बड़ी तादाद में दर्शक आकर हमारा समर्थन करेंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख