Hanuman Chalisa

स्मिथ की ईमानदारी पर सवाल उठाना गलत : सीए

बुधवार, 8 मार्च 2017 (20:27 IST)
मेलबर्न। स्टीव स्मिथ का पूरी तरह से बचाव करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाना गलत है और भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान डीआरएस के विवादास्पद फैसले पर ड्रेसिंग रूम से मदद लेने के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के फैसले में कोई गलत इरादा नहीं था।
यहां जारी बयान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा कि सीए मजबूती से स्मिथ और बाकी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ खड़ा है।
 
सदरलैंड ने कहा कि मैं स्मिथ, ऑस्ट्रेलियाई टीम और ड्रेसिंग रूम की ईमानदारी पर सवाल उठाने वाले आरोपों को गलत मानता हूं। उन्होंने कहा कि स्टीव असाधारण क्रिकेटर और इंसान हैं और कई उभरते हुए क्रिकेटरों के आदर्श हैं और हमें विश्वास है कि उनके कदम में कोई गलत इरादा नहीं था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख