sundarkand

गेंदबाजों के प्रदर्शन से स्मिथ नाराज, बोले...

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (14:56 IST)
बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में गेंदबाजों के प्रदर्शन को शर्मनाक बताया है। जीत के लिए 33 ओवरों में 235 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवरों में 3 विकेट 53 रन पर गंवा दिए थे लेकिन बारिश ने उसके लिए संकटमोचक का काम किया।
 
स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि यह हमारे गेंदबाजों के बदतर प्रदर्शन में से एक है। हमने विकेट के दोनों तरफ गेंदबाजी की और उन्हें खुलकर खेलने के मौके दिए। यह बहुत खराब गेंदबाजी थी। 
 
उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि अब यह प्रदर्शन दोहराया नहीं जाएगा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को श्रेय जाता है जिन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। केन ने बेहतरीन शतक बनाया लेकिन हमारी गेंदबाजी भी खराब थी। 
 
उन्होंने स्वीकार किया कि बारिश ने उनकी टीम को बचा लिया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के लिए बारिश होना अच्छा नहीं था। हमें अब हर मैच फाइनल की तरह खेलना होगा, वहीं कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मौसम पर किसी का वश नहीं है वरना हालात अलग होते। हमें इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख