Daily Horoscope
✕

श्रीलंका करेगा पाकिस्‍तान दौरा, 3 वनडे और 3 टी 20 मैच खेलेगा

Published: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (19:40 IST)
श्रीलंका अपने पाकिस्‍तान दौरे के दौरान 3 वनडे व 3 टी-20 मैच खेलने को तैयार हो गया है, लेकिन टेस्ट मैच खेलने से इंकार कर दिया है। सन् 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर पाकिस्‍तान में आतंकी हमला हुआ था।
 
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम सितंबर माह से वनडे व टी-20 सीरीज के लिए पाक दौरे पर जाएगी व इस दौरान 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन टेस्‍ट मैच खेलने से इनकार कर दिया गया है।

श्रीलंकाई खेलमंत्री हारिन फर्नांडो ने गुरुवार को जानकारी देते बताया कि उनकी टीम सीमित ओवर की सीरीज खेलने को तैयार है लेकिन 2 टेस्‍ट मैच खेलने को लेकर टीम को पाकिस्‍तान भेजे जाने की पोजिशन अभी नहीं है।
 
हालांकि दौरे की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन उन्‍होंने बताया था कि ये मुकाबले इस साल के आखिर में खेले जाएंगे। फर्नांडो ने सुरक्षा कारणों का जिक्र करते हुए बताया कि 2 टेस्‍ट मैच संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा सकते हैं, जहां पर पाक ने 2009 के बाद से अपनी कई घरेलू सीरीजें खेली हैं।
 
दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-
 
श्रीलंका और पाक के बीच सितंबर-अक्‍टूबर में 3 टी-20 और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे कराची और टी-20 मैच लाहौर में होंगे।
 
27 सितंबर- पहला वनडे, कराची। 29 सितंबर- दूसरा वनडे, कराची। 2 अक्‍टूबर- तीसरा वनडे, कराची।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख