sundarkand
✕

श्रीलंका की 100वीं हार बनी सबसे बड़ी हार

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (19:42 IST)
नागपुर। श्रीलंका के लिए उसके टेस्ट इतिहास की 100वीं हार सबसे बड़ी टेस्ट हार बन गई। श्रीलंका को सोमवार को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी और 239 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो उसकी 266 टेस्टों में 100वीं हार है।
 
श्रीलंका के टेस्ट इतिहास की यह सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका इससे पहले 2001 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और 229 रनों से हारा था। श्रीलंका की 2017 में यह 7वीं टेस्ट हार है और उन्होंने इस तरह 1 कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक पराजय के अपने रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। श्रीलंका ने 2015 में 7 टेस्ट गंवाए थे।
 
इस साल 7 पराजयों में श्रीलंका ने 4 पारी से गंवाए हैं और 2 मैचों में उसे 280 रनों से ज्यादा की हार मिली है। श्रीलंका 2017 में कुल 35 मैच गंवा चुका है, जो उसके पिछले सबसे खराब प्रदर्शन से 10 हार अधिक है। श्रीलंका भारत में 19 टेस्टों में 11 हार चुका है और उनमें से 9 में उसे पारी की हार मिली है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख