Daily Horoscope
✕

खुद को 20 साल से ज्यादा का नहीं मानते 48 साल के प्रवीण तांबे, 2014 में IPL में ली थी हैट्रिक

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (15:15 IST)
कोलकाता। उनकी उम्र भले ही 48 साल हो लेकिन मुंबई के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे खुद को 20 वर्ष से अधिक का नहीं मानते और उनका कहना है कि वे आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में अपना पूरा अनुभव और ऊर्जा लेकर आएंगे।
ALSO READ: आईपीएल 2020 नीलामी में 2 करोड़ के ब्रैकेट में सभी विदेशी, 1.5 करोड़ के ब्रैकेट में अकेले भारतीय रॉबिन उथप्पा
तांबे ने आईपीएल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के लिए केकेआर के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। वे केकेआर टीम में पीयूष चावला की जगह लेंगे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। आईपीएल नीलामी में जब युवाओं पर बोली नहीं लगी तब राजस्थान रॉयल्स के इस पूर्व लेग स्पिनर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपए में खरीदा।
 
तांबे ने कहा कि मैं आज भी इस मानसिकता के साथ खेलता हूं, जैसे मैं 20 साल का युवा हूं। मैं अपना सारा अनुभव और ऊर्जा टीम में लेकर आऊंगा। मैं सकारात्मकता लेकर आऊंगा। मैं जानता हूं कि अगर मैं टीम के साथ रहा तो ऐसा कर सकता हूं। वे उम्र को बाधा नहीं मानते।
 
उन्होंने कहा कि लोग बहुत-सी बातें करते हैं लेकिन मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं। मुझे जो भी भूमिका मिलेगी, मैं अपनी ओर से शत-प्रतिशत देने की कोशिश करूंगा। मुझे कुछ साबित नहीं करना है। यदि ऐसा होता तो इतने लंबे समय तक नहीं खेल पाता।
 
डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेल शिक्षक के रूप में काम करने वाले तांबे ने कहा कि मेरे परिवार ने इतने साल मेरा साथ दिया। वे मेरी हौसला-अफजाई करते रहे। केकेआर ने मुझमें कुछ तो देखा होगा, जो मेरा चयन किया। मैं केकेआर टीम प्रबंधन का शुक्रगुजार हूं। मैं बदले में उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैंने कभी कुछ हासिल करने के लिए क्रिकेट नहीं खेला। मुझे इस खेल से प्यार है और यही मेरी प्रेरणा है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख