Daily Horoscope
✕

स्टेन का कहर, वेस्टइंडीज की शर्मनाक हार

Updated: शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (18:21 IST)
सेंचुरियन। तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को एक पारी और 220 रन से हराया।
 
स्टेन ने 34 रन देकर छह विकेट लिए। वेस्टइंडीज टीम अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 76 रन से आगे खेलते हुए 131 रन पर आउट हो गई।
 
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी पांच विकेट पर 552 रन पर घोषित की थी। दूसरी पारी में कैरेबियाई बल्लेबाजी निराशाजनक रही और लियोन जानसन (39) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका।
 
दूसरी पारी की शुरुआत में स्टेन पांच गेंद फेंकने के बाद जांघ में खिंचाव के कारण बाहर चले गए थे। वह हालांकि लौटे और शानदार गेंदबाजी की। जॉनसन तीसरे ओवर में स्टेन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। शिवनारायण चंद्रपाल भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और विकेटकीपर एबी डिविलियर्स को कैच देकर लौटे।
 
मलरेन सैमुअल्स ने स्टेन के अगले ओवर में कवर में कैच थमाया। इसके बाद वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया और पारी 131 रन पर सिमट गई। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई