1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sourav Ganguly's foundation helps Covid-19 warriors

सौरव गांगुली की फाउंडेशन ने Covid-19 योद्धाओं की मदद की

Sourav Ganguly
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के फाउंडेशन ने चॉकलेट और च्यूइंगम बनाने वाली कंपनी 'मार्स रिगले' के साथ कोविड-19 महामारी के दौरान काम करने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और देखभाल करने वालों का सहयोग करने के लिए हाथ मिलाए। 
 
एक मीडिया बयान के अनुसार स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी मौजूदा संकट में अन्य लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए योद्धा बनकर डटे रहे। उनकी इस भावना और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना के प्रयास में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली आभार जताते हुए पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम को मार्स रिगली उत्पादों सहित भेंट सौंपी। 
 
मेडिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पूरे कोविड विभाग में चॉकलेट वितरित की गई। इसके अनुसार यह छोटा-सा प्रयास 'शुक्रिया' कहने का सामूहिक तरीका था। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद चीन में बास्केटबॉल लीग बहाल